Breaking
15 Jan 2026, Thu

Delhi: विधानसभा चुनाव से पहले आप को झटका, बागी विधायक ने थामा भाजपा का दामन

Delhi (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर राजधानी दिल्ली से है जहां आम आदमी पार्टी के आठ विधायकों ने पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। वहीं आप विधायक ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।

हाइलाइट्स-
-आप छोड़ने वाले आठ विधायक हुए भाजपा में शामिल
-विधायकों ने आप पर भ्रष्टाचार लगाकर दिया था इस्तीफा
-5 फरवरी को होने हैं दिल्ली में विधानसभा चुनाव
-चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को लगा झटका
-आप विधायक ने लगाए भाजपा पर गंभीर आरोप

भाजपा में शामिल हुए विधायक
आम आदमी पार्टी के आठ विधायक रोहित मेहरोलिया, राजेश ऋषि, मदन लाल, भूपेंद्र सिंह जून, पवन शर्मा, भावना गौड, नरेश यादव, गिरीश सोनी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। आपको बता दे की आठों विधायकों ने पार्टी छोड़ने की वजह टिकट न मिलाना व पार्टी में भ्रष्टाचार की बात कही थी। 4 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर वोटिंग होनी है। इससे पहले 8 विधायकों का आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल होने से आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। इससे आम आदमी पार्टी को मिलने वाले वोट पर भी कहीं ना कहीं असर पड़ेगा।

आप विधायक ने लगाई भाजपा पर आरोप
आम आदमी पार्टी के विधायक ऋतुराज झा ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने विधायकों को लालच देकर शामिल किया है। वहीं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से उन्हें भी ऑफर दिया गया था। लेकिन मैंने उसे ठुकरा दिया। मैं आखिरी दम तक आम आदमी पार्टी के साथ हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!