Breaking
1 Apr 2026, Wed

संवाददाता समाचार टाउन

-सड़क पर बाइक खड़ी करने का विरोध करने पर दबंगों ने की मारपीट,केस दर्ज

कंपिल:थाना क्षेत्र के बिहारीपुर में सड़क पर बाइक खड़ी करने का विरोध करने पर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। दबंगों ने युवक को ट्रैक्टर से खींचकर हमला किया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया है।

थाना क्षेत्र के बिहारीपुर गांव निवासी ग्रीश शाक्य ने दर्ज कराई रिपोर्ट बताया है कि मंगलवार शाम वह कटिया से कंपिल आ रहा था। कंपिल चौराहा से पहले सड़क पर खड़ी बाइक हटाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि यासीन व उसके दो अज्ञात बेटों ने ट्रैक्टर से खींचकर मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव किया। आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराकर बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!