Breaking
11 Feb 2026, Wed

डीएम एसपी ने श्रंगीरामपुर घाट पर पहुंचकर,कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर दिए सुधार के निर्देश।

संवाददाता समाचार टाउन

कमालगंज फर्रुखाबाद आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा श्रंगीरामपुर घाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर होने बाले स्नान की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा गंगा के तट पर गोताखोर,वोट,नाविक, ड्रिंकिंग वाटर,मोबाइल टॉयलेट, चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने के लिये उपजिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया।घाट व रास्ते में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था के लिये जनरेटर लगाने व पी0ए0सिस्टम लगाने के लिये निर्देशित किया।

जिलाधिकारी द्वारा मेडिकल कैम्प लगाने एम्बुलेन्स उपलब्ध कराने,घाट तक रास्ता सही कराने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने सबसे पहले घाट तक जाने वाले रास्ते को सुचारू रूप ठीक करने को लेकर निर्देशित किया।ताकि वहां आने वाले श्रद्धालुओं को आने जाने में दिक्कत का सामना न करना पड़े।इस दौरान वहां मौजूद पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।उन्होंने भीड़ प्रबंधन व यातायात नियंत्रण के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसडीएम सदर,ईओ जिला पंचायत,खंड विकास अधिकारी कमालगंज व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!