Breaking
7 Mar 2026, Sat

Etawah: अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव का मेंदाता अस्पताल में निधन, आज सैफई में होगा अंतिम संस्कार

Etawah (समाचार टाउन डेस्क)-

खबर जनपद इटावा से जहां अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का गुरुरावार की सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। चाचा के निधन से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। आपको बता देगी राजपाल सिंह यादव काफी लंबे समय से बीमार थे।

हाइलाइट्स-
-अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन
-गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में अंतिम सांस
-आज उनका पार्थिव शरीर सैफई लाया जाएगा
-भाई रामगोपाल यादव ने सोशल मीडिया X दी जानकारी

क्या है पूरा मामला
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन गुरुवार की सुबह 4:00 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हो गया। आपको बता दे की राजपाल सिंह यादव काफी लंबे समय से बीमार थे। आज उनका पार्थिव शरीर सैफई आयेगा। आज ही उनका दोपहर के बाद अंतिम संस्कार होगा।

भाई रामगोपाल यादव की जानकारी
सपा नेता रामगोपाल यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि मैं अत्यंत दुख के साथ यह सूचित कर रहा हूं कि मेरे अनुज राजपाल सिंह यादव का आज सुबह 4:00 बजे मेदांता अस्पताल गुड़गांव में असमयिक निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार मेरे पैतृत्र गांव सैफई में आज दोपहर बाद किया जाएगा। प्रभु उनकी आत्मा की शांति दे और उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!