संवाददाता समाचार टाउन
फोटो परिचय किसानों ने मनाया होली मिलन, फांग गीत पर झूमे लोग
भारतीय किसान मजदूर यूनियन भारत की ओर से मंगलवार को कृषि मंडी परिसर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। फूलों और गुलाल की होली के बीच किसानों ने एक-दूसरे को गले लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान फाग गीत गाए गए।
समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक सूरजपाल सिंह शाक्य ने संबोधित करते हुए वक्ताओं से कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि ऊंच-नीच और भेदभाव को भुलाकर एक होने का पर्व है। वक्ताओं ने किसानों से अपील की कि वे अपनी आपसी कड़वाहट को होलिका की अग्नि में दहन कर प्रेम के मार्ग पर चलें। समारोह में दूर-दराज से आए किसानों और पदाधिकारियों का जमावड़ा रहा। ढोल-नगाड़ों के बीच एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष रामबहादुर राजपूत, जिला अध्यक्ष डॉ. प्रेमचन्द्र सक्सेना, रजनीश सिंह शाक्य, रमेश चन्द्र पाल, हुकुम सिंह, महेन्द्र पाल, मोती लाल शाक्य, नीरज कुमार कश्यप आदि मौजूद रहे।

