Breaking
16 Jan 2026, Fri

Farrukhabad: 24 किसान परिवारों को मिला मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत पीड़ित परिवारों को सहायता राशि प्रदान की गई। आपको बता दे की 24 पीड़ित परिवारों को पांच-पांच लाख की सहायता राशि प्रदान की गई।हाइलाइट्स-
-मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना का पीड़ित परिवारों को  मिला लाभ
-कृषक दुर्घटना योजना के तहत प्रदान की गई पांच-पांच लाख की धनराशि
-24 पीड़ित परिवारों को मिली मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना से सहायता
-जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज तहसील का है मामला क्या है पूरा मामला
सोमवार को जनपद फर्रुखाबाद की कायमगंज तहसील सभागार में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के तहत सहायता राशि वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आपको बता दे कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सुरभि उपस्थिति रही। क्षेत्रीय विघायक व उपजिलाधिकारी रवीन्द्र सिंह ने   कायमगंज तहसील क्षेत्र के 23 किसान परिवारों को पांच-पांच लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की। इस दौरान एक किसान जो की दुर्घटना में दिव्यांग हो गया था। उसे ढाई लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर, नायब तहसीलदार मनीष वर्मा व सृजन सिंह मौजूद रहे।

क्षेत्रीय विधायक ने दी जानकारी
आपको बता दे कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सुरभि ने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना के माध्यम से किसानों को विषम परिस्थितियों में सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि यह योजना पहली बार वर्तमान सरकार के द्वारा शुरू की गई है।पीड़ित परिवारों को मिली सहायता राशि
आपको बता दे कि मनीषा, बालक राम, सरिता, जाहीना बेगम, इंदिरा सक्सेना, गुड्डी देवी, नेमा देवी, मार्ग श्री, नन्ही, देवी प्रभा देवी, प्रेमवती, क्षमा देवी, रागिनी, शांति, जरीना, शिवानी, आसमा, आरती, गुड्डी देवी, लक्ष्मी, राजरानी, गुड्डी देवी, गुड्डी देवी व मानवी देवी को सरकार की ओर से सहायता राशि प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!