Breaking
15 Jan 2026, Thu

Farrukhabad: खाना बनाते समय अचानक लगी आग, दो मवेशी जिंदा जले, एक मासूम झुलसा

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां खाना बनाते समय अचानक झोपड़ी में आग लग गई। आग की चपेट में आने से पांच झोपड़ियां चलकर राख हो गई। भीषण अग्निकांड से दो बकरियां जिंदा जल गई। वहीं बहन की शादी के दहेज का सामान बचाने गया मासूम गंभीर रूप से झुलस गया।

हाइलाइट्स-
-खाना बनाते समय अचानक लगी आग, आग ने लिया विकराल रूप
-आग की चपेट में आने से पांच झोपड़ियां जलकर हुई राख
-बहन के दहेज का सामान बचाने गया मासूम गंभीर रूप से झुलस
-आग की चपेट में आने से दो बकरियां जिंदा जली
-अमृतपुर थाना क्षेत्र के गुडेरा गांव का है मामला

क्या है पूरा मामला
जनपद फर्रुखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव गुडेरा निवासी बोधिल अपनी जो झोपड़ी में गैस पर खाना बना रहे थे। तभी अचानक झोपड़ी में आग लग गई। देखते देखते आग ने बिकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से पांच अन्य झोपड़ियां जलकर राख हो गई। लोगों ने आग की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम को दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पुलिस व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से दो बकरियों की मौत हो गई। आग की सूचना पर तहसीलदार शशांक सिंह राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

बहन की दहेज का सामान बचाने गया मासूम झुलसा
आपको बता दे की आग की चपेट में आने से अशोक की झोपड़ी जलने लगी। वहीं अशोक की झोपड़ी में उसकी पुत्री खुशबू की शादी के लिए दहेज का सामान रखा हुआ था। जिसको बचाने के लिए अशोक का 11 वर्षीय पुत्र अंशु यादव झोपड़ी के अंदर गया और बुरी तरह से झुलस गया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!