Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। आपको बता दे कि छोटे सिंह यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे हैं। इस दौरान अखिलेश यादव ने कई मुद्दो पर पत्रकारों से बातचीत की।
हाइलाइट्स-
-अखिलेश यादव ने पूर्व सपा सांसद छोटे सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि
-छोटे सिंह यादव थे समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य व सांसद रहे
-पंचाल घाट पर हुआ स्वर्गीय छोटे सिंह यादव का अंतिम संस्कार
-अखिलेश यादव ने जमकर साधा भारतीय जनता पार्टी पर निशाना
-अखिलेश यादव ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले में दिया बयान
-जनपद फर्रुखाबाद के पटेल पार्क स्थित शांति निकेतन का है मामला
सपा के संस्थापक सदस्य की निधन
शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक व पूर्व कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष छोटे सिंह यादव का लगभग 90 साल की उम्र में लंबी बीमारी से लखनऊ के वेदांत अस्पताल में निधन हो गया था। आपको बता दे कि छोटे सिंह यादव के निधन के बाद परिजन उनके पार्थिव शरीर को फर्रुखाबाद नगर के पल्ला पार्क स्थित शांति निकेतन लेकर आए। इस दौरान उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन व श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए समाजवादी पार्टी, कांग्रेस व अन्य दलों के साथ-साथ समाजसेवी, साहित्यकारों के साथ-साथ नगर के संभ्रांत लोगों का तांता लगा रहा। छोटे सिंह यादव तीन बार समाजवादी पार्टी की ओर से कन्नौज के सांसद, एक बार छिबरामऊ से विधायक व एक लंबे समय तक उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रहे थे। स्वर्गीय छोटे सिंह का अंतिम संस्कार पंचाल घाट पर हुआ।
अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि
आपको बता दें कि शनिवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव स्वर्गीय छोटे सिंह यादव के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) और स्वर्गीय छोटे सिंह यादव का 60 वर्षों का साथ रहा था। छोटे सिंह यादव नेता जी के पुराने साथी के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य भी थे। वहीं उन्होंने कहा कि छोटे सिंह यादव व नेताजी ने समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन-रात एक कर दी।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर दिया बयान
आपको बता दे कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के प्लेन क्रैश मामले में बयान देते हुए कहा कि हमने प्लेन क्रैश में 241 यात्रियों के साथ-साथ क्रू मेंबर व डॉक्टर को खोया है। वहीं उन्होंने कहा कि अब तो हवाई जहाज में बैठने में भी डर लगता है। यह सवाल देश के सामने खड़ा हुआ है। अहमदाबाद प्लेन क्रैश हुआ ऑपरेशन सिंदूर में हुई चूक के बारे में सरकार जनता को बताए।
यूपी में व्याप्त भ्रष्टाचार
आपको बता दे कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार, किसानों की समस्या, बिजली का ना होना व महंगा होना, नौकरी रोजगार न मिल पाना ऐसे तमाम मामले हैं जिसको लेकर जनता जानना चाहती है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी जातिगत जनगणना के पक्ष में है।
इस दौरान मौजूद रहे
आपको बता दे कि इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी, जितेंद्र यादव, डॉक्टर अनार सिंह यादव, सर्वेश अंबेडकर, कांग्रेस नेता कौशलेंद्र सिंह यादव, मंदीप यादव, समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा नेता विश्वास गुप्ता पूर्व जिला अध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत विवेक यादव व जितेंद्र यादव समेत समाजवादी पार्टी के सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

