Breaking
16 Jan 2026, Fri

Farrukhabad: नाराज किसानों ने किया दिल्ली मार्ग जाम

Farrukhabad: कायमगंज, संवाददाता।
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मण्डी समिति सभा स्थल पर पहुंचे। जहां शासन व प्रसाशन की तरफ से कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिसपर नाराज किसानों ने पैदल मार्च निकालकर जमकर नारेबाजी की। दिल्ली मार्ग पर किसान धरने पर बैठ गए। किसानों के धरने पर बैठने की सूचना पर शासन व प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।

                                                                  राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात करते कोतवाली प्रभारी
रविवार को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर चौधरी श्योराज सिंह सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कंपिल बाईपास रोड़ स्थित मण्डी समिति पहुंचे। जहां शासन व प्रशासन से कोई भी अधिकारी मौजूद न होने पर नाराजगी जाहिर की। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए नगर के ट्रांसपोर्ट चौराहे पर पहुंचे। जहां सभी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। किसानों के धरने पर बैठते ही प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। थोडी ही देर में मण्डी चौकी प्रभारी विघा सागर तिवारी मौके पर पहुंचे। जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मण्डी चौकी प्रभारी से उच्चाधिकारों को बुलाने की मांग की। किसानों के घरने से लगभग आघे धण्टे तक दिल्ली मार्ग जाम रहा। कोतवाली प्रभारी राम अवतार मौके पर पहुंचे। जहां उन्होने राष्ट्रीय अध्यक्ष से बातचीत की। बातचीत के बाद किसनों ने धरना समाप्त किया। राष्ट्रीय अध्यध कार्यकर्ता के साथ वापस मण्डी समिति पहुंचे। जहां उन्होने सभा को संबोधित किया। किसानों के मण्डी समिति पहुंचते ही मौके पर तहसीलादर विक्रम सिंह चाहर व क्षेत्राघिकारी जय सिंह परिहार पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानो की मांग को लेकर शासन व प्रशासन से वार्ता की। इस दौरान अजीत पटेल दीपू राठौर, शिव नन्दन, धर्मेन्द्र मिश्रा, अंकुर वर्मा, प्रवेश कुमार, उपेन्द्र पाल, अंकित गंगवार, वीरेन्द्र सिंह व सतेन्द्र अवस्थी समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा

तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते किसान नेता

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पादधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। उनका कहना है कि गल्ला मण्डी में किसानों के लिए बने टीनसेट पर व्यापारी अधिकारियों की ममद से उवैध कब्जा किए हुए है। गंगा नदी में बाढ़ के चलते कायमगंज व अमृतपुर क्षेत्र के किसानो की फसले बर्बाद हो गई है मुआवजा दिलाया जाए। किसानों को फसल के समय पर उर्वरक नहीं मिल पा रहा है जिसको लकेर किसानों को काफी दिक्कत का समाना करना पड़ रहा है। कायमगंज व नवाबगंज बिजली विभाग के एसडीओ व जेई भ्रष्टाचार में लिप्त उनके द्वाका किसानों को बिजली चोरी के नाम पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने के नाम पर किसानों से अबैध वसूली व उत्पीडन किया जा रहा है। तबांकू अधिनियम की धारा 6 के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध है। नगर में स्कूलो व शिक्षण संस्थानो के पास तंबाकू की गोदामें चल रही है। कार्रवाई कर तबांकू की गोदामों को हटावाया जाए। खुडना खार में बंजर भूमि जिसको कब्रिस्तान के नाम पर दर्ज कराया जाए।
तहसीलदार ने दिया अश्वासन

                                                                  मंच से बोलते तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर
ज्ञापन मिलने के बाद तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर ने मंच से किसानों को अश्वासन दिया कि जो भी मांगे है उनको लेकर उपजिलाधिरी कार्यालय के माध्यम से जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित किया जाएगा। खुले मंच पर वार्ता के मुद्दे पर तहसीलदार ने कहा कि अगला सम्पूर्ण समाधान जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा। वो जिलाधिकारी से अनुरोध करेंगे की सम्पूर्ण समाधान समाप्त होने के बाद किसानों की समस्याओं को सुने।
घरौनी लोकशक्ति की देन

                                                                  मंच से बोलते राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर चौधरी श्योराज सिंह ने भाषण में कहा कि उनकी पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर किसानों के हित में सरकार से बात करके घरौनी का कानून बनवाया। सरकार की तरफ से पहली धरौनी उन्हे प्रदान की।
किसानों ने जाम में फंसी एंबुलेस को दिया रास्ता
फर्रुखाबाद दिल्ली मार्ग पर धरने पर किसानों ने जैसे ही एंबुलेस को जाम में फसा देखा। धरने पर बैठे सभी किसान उठ गए और एंबुलेस को रास्ता दिया। किसानों के इस सराहीनय काम की रहागींरो ने जमकर तारीफ की।
अजीत पटेल बने लोकशक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर चौधरी श्योराज सिंह ने मंच से धोषणा करते हुए अजीत पटेल को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया। अजीत पटेल के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होते ही पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!