Breaking
29 Mar 2026, Sun

Farrukhabad: एआरटीओ ने चलाया सघन चेकिंग अभियान ओवरलोड ट्रक को किया सीज, 11 अन्य वाहनों पर लगाया 1 लाख 32 हजार का जुर्माना

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां एआरटीओ ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।  इस दौरान एआरटीओ ने एक ओवरलोड ट्रक की सीज कर 69 हजार0 व 11 अन्य वाहनों पर 1 लाख 32 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

हाइलाइट्स
एआरटीओ ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
चेकिंग के दौरान ओवरलोड ट्रक को किया सीज
-11 अन्य वाहनों पर लगाया 1 लाख 32 हजार का जुर्माना
जनपद फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र का है मामला

क्या है पूरा मामला
बुधवार को जनपद फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन पर एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। आपको बता दे कि सघन चेकिंग अभियान के दौरान एआरटीओ ने एक ओवरलोड आलू से लदे ट्रक को चेक किया और ट्रक का धर्म कांटे पर तौल कराई। तौल के दौरान ट्रक ओवर लोड पाया गया। जिस पर एआरटीओ ने ट्रक को सीज करते हुए उसे थाना जहानगंज में खड़ा कर दिया और ट्रक पर 59 हजार का जुर्माना लगाया।

अन्य 11 वाहनों पर वसूल जुर्माना
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने चेकिंग के दौरान बिना फिटनेस के संचालित चार ऑटो रिक्शा व सात माल वाहनों पर कार्रवाई करते हुए। उन्हें थाना जहानगंज में खड़ा कर दिया। इस दौरान एआरटीओ ने सीज वाहनों पर 1 लाख 32 हजार का जुर्माना लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!