Breaking
28 Mar 2026, Sat

Farrukhabad: एआरटीओ ने किए 18 ई रिक्शा सीज, लगाया 1 लाख 5 हजार का जुर्माना

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां परिवहन विभाग ने संघन्य चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान एआरटीओ ने 18 ई रिक्शाओं को सीज किया।  आपको बता दे कि परिवहन विभाग ने इस दौरान ई रिक्शा चालकों को भी जागरूक किया।

हाइलाइट्स-
-परिवहन विभाग ने चलाया संघन्य चेकिंग अभियान
-चेकिंग अभियान के दौरान किए 18 ई रिक्शा सीज
-विभाग ने लगाया ई रिक्शाओं पर जुर्माना परिवहन
-विभाग ने किया ई रिक्शा चालकों को जागरूक

क्या है पूरा मामला
जनपद फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने संघन्य चैकिंग अभियान चलाया। आपको बता दे कि एआरटीओ प्रवर्तन ने नगर में मसेनी चौराहा, सेंट्रल जेल चौराहा व अन्य स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान 18 ई रिक्शा में कमी पाए जाने पर उन्हें सीज किया गया। वहीं एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने 18 ई रिक्शाओं को सीज करते हुए उन पर 1 लाख 5 हजार का जुर्माना लगाया व 18 हजार रुपए का टैक्स भी जमा कराया। वहीं ई-रिक्शा के अतिरिक्त फिटनेस समाप्त 4 माल वाहनों को भी सीज किया और उन पर 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

ई रिक्शा चालकों को किया जागरूक
आपको बता दे कि मोटर वाहन निरीक्षक सुशील कुमार ने ई रिक्शा चालकों को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने ई रिक्शा चालकों को सुरक्षित वाहन चलाने व फिटनेस आदि के बारे में जानकारी दी।वहीं उन्होंने कहा कि वहां को निर्धारित गति में चलना चाहिए म्यूजिक सिस्टम का प्रयोग नहीं करना चाहिए व अवयस्क होने पर वाहन न चलने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!