Breaking
11 Feb 2026, Wed

Farrukhabad: एआरटीओ ने किए 30 ई रिक्शा सीज लगाया, 1 लाख 35 का जुर्माना

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां एआरटीओ ने 30 ई रिक्शा सीज कर उन पर 1 लाख 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। आपको बता दे कि मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार जिले में ई रिक्शा वाहनों को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

हाइलाइट्स
जिलाधिकारी के निर्देश पर एआरटीओ ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
एआरटीओ ने 30 ई रिक्शा सीज कर लगाया 1 लाख 30 हजार का जुर्माना
मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाया जा रहा ई-रिक्शा के विरुद्ध चेकिंग अभियान
एआरटीओ के सघन चेकिंग अभियान से मचा ई रिक्शा चालकों में हड़कंप

क्या है पूरा मामला
मंगलवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने नगर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। आपको बता दे कि एआरटीओ ने बस अड्डा, आईटीआई चौराहा, मसेनी चौराहा, सेंट्रल जेल चौराहा व अन्य स्थानों अपंजीकृत व अवैध ई रिक्शा वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। इस दौरान एआरटीओ प्रवर्तन ने 30 ई रिक्शा सीज करते हुए उन एक लाख तीस हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाया गया अभियान
आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में अपंजीकृत एवं अवैध ई रिक्शा वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!