Breaking
11 Feb 2026, Wed

Farrukhabad: भाजपा ने जारी की मण्डल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधियों की लिस्ट

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-

भारतीय जनता पार्टी भाजपा ने नए मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधियों की घोषणा की है । नए मंडल अध्यक्षों का जिला प्रतिनिधि की घोषणा होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

भाजपा ने जारी की नई लिस्ट
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉक्टर महेंद्र पांडे की संस्कृति पर जिला चुनाव अधिकारी सुमन चतुर्वेदी ने फर्रुखाबाद जिले से निर्वाचित मंडल अध्यक्ष वह जिला प्रतिनिधियों की घोषणा की।

कायमगंज विधानसभा क्षेत्र
आपको बता दे कि कायमगंज विधानसभा क्षेत्र से अचरा से मंडल अध्यक्ष कुनेंद्र गंगवार व जिला प्रतिनिधि अजय वीर सिंह,  कंपिल क्षेत्र से मण्डल अध्यक्ष निर्मल कश्यप जिला प्रतिनिधि कुशनू चतुर्वेदी, कायमगंज ग्रामीण से मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र राजपूत व जिला प्रतिनिधि सीता चतुर्वेदी, कायमगंज नगर से मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र दुबे व जिला प्रतिनिधि अमित राठौर को घोषित किया गया।

अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र
अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से नीवकरोरी से मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान व जिला प्रतिनिधि सुभाष राजपूत, सलेमपुर से मंडल अध्यक्ष लालू राजपूत व जिला प्रतिनिधि स्वदेश द्विवेदी, अमृतपुर से मंडल अध्यक्ष नीरज अवस्थी व जिला प्रतिनिधि अनुराग सिंह को घोषित किया गया।

फर्रुखाबाद विधानसभा क्षेत्र
फर्रुखाबाद विधानसभा क्षेत्र से फतेहगढ़ नगर से मंडल अध्यक्ष रमला राठौड़ व जिला प्रतिनिधि सुनील गुप्ता, फर्रुखाबाद नगर पश्चिम से मंडल अध्यक्ष वीर बहादुर पाल व जिला प्रतिनिधि प्रबल त्रिपाठी,  बढपुर पश्चिम से मंडल अद्यक्ष सर्वेश कुमार उर्फ संतोष राजपूत व जिला प्रतिनिधि शेर सिंह शाक्य को घोषित किया गया।

भोजपुर विधानसभा क्षेत्र
भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से कमालगंज से मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा व जिला प्रतिनिधि दिलीप श्रीवास्तव, जहानगंज से मंडल अध्यक्ष अनुज कटियार व जिला प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह, मोहम्मदाबाद उत्तरी से मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह राठौड़ व जिला प्रतिनिधि अंशुल दुबे, मोहम्मदाबाद दक्षिणी से मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा व जिला प्रतिनिधि रामदत्त गौतम को घोषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!