Breaking
11 Feb 2026, Wed

Farrukhabad: भाजपा जिलाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत, सांसद ने साधा सपा पर निशाना

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा सांसद ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। जिलाध्यक्ष के सम्मान समारोह में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूद रही।

हाइलाइट्स
भाजपा जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भाजपा सांसद ने साधा समाजवादी पार्टी पर निशाना
सम्मान समारोह में भारी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
कायमगंज नगर की सीपी गेस्ट हाउस का है मामला

क्या है पूरा मामला
मंगलवार को जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर स्थित सीपी गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। आपको बता दे कि जिला अध्यक्ष चुने जाने होने के बाद पहली बार फतेह चंद्र वर्मा आज कायमगंज पहुंचे थे। इस दौरान राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य डॉक्टर मिथिलेश अग्रवाल ने जिलाध्यक्ष को स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश की सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी। उन्होंने कहा कि समाजवाद का नारा देने वाली पार्टी में केवल परिवारवाद है।

संसद ने साधा समाजवादी पार्टी पर निशाना
आपको बता दे कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद मुकेश राजपूत ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो अपने आप को कृष्णवंशी बताते हैं उन्हें गौशाला से बदबू आती है। ऐसे लोगों को कृष्णवंशी नहीं कंशवंशी होना चाहिए। वहीं भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश व देश के लोगों ने वक्फ बिल का स्वागत किया है।

इस दौरान मौजूद रहे
आपको बता दे कि जिलाध्यक्ष के सम्मान समारोह में पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अरुण दुबे, डॉक्टर विकास शर्मा, अवनीश चतुर्वेदी, सावन उर्फ जय गंगवार, अमरदीप दीक्षित व रश्मि दुबे भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!