Breaking
15 Mar 2026, Sun

Farrukhabad: ब्लॉक प्रमुख ने किया मंडल अध्यक्षों को सम्मानित

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)

खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां ब्लॉक प्रमुख भारतीय जनता पार्टी के पांचो मंडल अध्यक्षों का सम्मान समारोह ब्लॉक परिसर में किया। सम्मान समारोह के दौरान कई भाजपा नेता उपस्थित रहे।

हाइलाइट्स
ब्लॉक प्रमुख ने किया मंडल अध्यक्षों का सम्मानित
शाल उड़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
सम्मान समारोह में कई भाजपा नेता रहे उपस्थित
-कायमगंज ब्लॉक में हुआ सम्मान समारोह

मंडल अध्यक्षों को किया गया सम्मानित
फर्रुखाबाद के कायमगंज ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अरुण दुबे व अशोक वर्मा ने कायमगंज नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र दुबे, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत, कपिल मंडल अध्यक्ष निर्मल कश्यप, अचरा मंडल अध्यक्ष कुनेन्द्र गंगवार व शमशाबाद के मंडल अध्यक्ष आदेश शाक्य को मुंह मीठा कराकर बधाई दी। ब्लाक प्रमुख ने सभी मंडल अध्यक्षों को शाल उड़ा कर व स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख अनुराधा दुबे ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने पांच मंडल अध्यक्ष कायमगंज विधानसभा को दिए हैं जो सभी जाति वर्ग को समायोजित करके ही बनाए गए हैं। इन सभी अध्यक्षों से मैं आशा करती हूं कि वह अपने-अपने कार्य से सभी को गौरवान्वित करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे
आपको बता दे की सम्मान समारोह के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष नमो दीक्षित, मनोज गंगवार, लालाराम शाक्य, पूर्व अध्यक्ष सुनील चक्र, पूर्व सभासद आसिफ मंसूरी, रिशिपाल सिसोदिया, सुभाष गुप्ता, सागर दुबे, मुकेश दुबे, मुकेश गिरी, बबलू पाठक, होरीलाल मिश्रा, सत्यपाल लोधी, जवाहर वर्मा, अनीता गंगवार व विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!