Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)–
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां चाय बनाते समय अचानक सिलेंडर फट गया। आग की चपेट में आने से पांच लोग झुलस गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते घर का सामान जलकर राख हो गया।
हाइलाइट्स–
–चाय बनाते समय अचानक फटा सिलेंडर
–पांच झुलसे, तीन की हालत गंभीर
–आग की लपटों से हुआ घर का सामान जलकर राख
–कमालगंज के गांव टाटा बहरामपुर का है मामला
क्या है पूरा मामला
जनपद फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज क्षेत्र के गांव टाटा बहरामपुर निवासी 50 वर्षीय प्रेमवती हर रोज की तरह सुबह लगभग 6 बजे चाय बना रही थी। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई। आग की सूचना पर घर में मौजूद 60 वर्षीय सूरजमुखी, मंजू, 35 वर्षीय सुषमा व 26 वर्षीय कुलदीप आग को बुझाने के लिए दौड़े लेकिन देखते-देखते आग में विकराल रूप ले लिया। इसी दौरान अचानक सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने की वजह से सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आपको बता दे कि धमाके की आवाज इतनी जोर से थी कि उसे कई किलोमीटर तक आसानी से सुना जा सकता था। लोगों ने आग लगने की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।
जांच करने के लिए आ सकती है टीम
आपको बता दे कि सिलेंडर ब्लास्ट के कारण का पता लगाने के लिए एफएसएल की टीम आ सकती है। टीम की जांच के बाद ही सिलेंडर फटने का सही कारण पता चल पाएगा। वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गैस के उपकरणों का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें।