Breaking
11 Feb 2026, Wed

Farrukhabad: नींव खुदाई के दौरान मिला नवजात का शव, कोर्ट के आदेश पर राजस्व विभाग ने दिलाया था कब्जा

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां नींव खुदाई के दौरान नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों में हडकंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। कोर्ट के आदेश पर राजस्व विभाग ने उक्त जमीन पर कब्जा दिलाया था।

हाइलाइट्स
नींव खुदाई के दौरान मिला नवजात का शव
शव मिलने की सूचना पर मचा हड़कंप
मौके पर पहुंची पुलिस ने की जांच पड़ताल
-कोर्ट के आदेश पर मिला था जमीन पर कब्जा
कायमगंज क्षेत्र के सत्तार नगर का है मामला

क्या है पूरा मामला
जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के कायमगंज-अचरा मार्ग स्थित सत्तार नगर में नींव खुदाई के दौरान नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर आसपास ग्रामीण व राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी अनुराग मिश्र व मंडी चौकी प्रभारी अवधेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

कोर्ट के आदेश पर मिला था कब्जा
आपको बता दे कि मंगलवार को उक्त जमीन पर कोर्ट के आदेश पर राजस्व विभाग व अमीन ने मौके पर पहुंचकर कब्जा दिलाया था। कब्जा दिलाने पर ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया था जिसके कारण थाना नवाबगंज, थाना शमशाबाद व थाना कंपिल का फोर्स मौके पर बुलाया गया था। वही विधायक पति डॉ अजीत गंगवार व तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर के समझाने के बाद ग्रामीण माने थे इसके बाद उक्त जमीन पर कब्जा दिलाया गया था।

क्या कुछ कहना है ग्रामीणों का
आपको बता दे कि वहां मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि उक्त जमीन शमशान घाट की है जिस पर कब्जा दिलाया गया है। जबकि जिस जमीन को पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष दिवाकर ने खरीदा है वह पीछे की है। शमशान घाट की जमीन पर आज जेसीबी के द्वारा नींव की खुदाई हो रही थी। इसी दौरान नवजात का शव मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!