Breaking
28 Mar 2026, Sat

Farrukhabad: जिलाधिकारी व सांसद ने किया मेधावी छात्र व छात्राओं को सम्मानित

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां यूपी बोर्ड की टॉप 20 मेधावी छात्र व छात्राओं को जिलाधिकारी व संसद ने सम्मानित किया। आपको बता दे कि मेधावी छात्र व छात्राओं को 21-21 हजार रुपए का चेक, टैबलेट व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।हाइलाइट्स-
-मेधावी छात्र छात्राओं को जिलाधिकारी व सांसद ने किया सम्मानित
-सम्मान पाकर खुशी से झूम उठी माधवी छात्र व छात्राएं
-यूपी बोर्ड की टॉप 20 छात्र व छात्राओं को किया सम्मानित
-मेधावी छात्राओं को मिला 21 हजार का चेक, टैबलेट व प्रशस्ति पत्र
-फर्रुखाबाद की फतेहगढ़ स्थित कलेक्ट्रेट सभागार का है मामला
मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान
गुरुवार को जनपद फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश बोर्ड की टॉप 20 मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आपको बता दे कि सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट की 10 व हाई स्कूल की 10 छात्र व छात्राओं को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, सांसद मुकेश राजपूत, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। आपको बता दें कि सम्मानित छात्राओं को 21-21 हजार रुपए का चेक, टैबलेट और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सम्मान पाकर छात्र व छात्राएं खुशी से झूम उठी। इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत ने कहा की नकल विहीन परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है।इन छात्रों को किया गया सम्मानित
आपको बता दे की इंटरमीडिएट में अर्पित कुमार, बानी कटियार, शिखा, सचिन गुप्ता, रमन, कशिश अवस्थी, रिया राजपूत, मोहम्मद फजल, इरशाद कटिहार और संजना को सम्मानित किया गया। वहीं हाई स्कूल में भव्या पटेल, चाहत सक्सेना, सृष्टि, निहारिका वर्मा, शिवांगी सक्सेना, दीपांशु, आराध्या राठौर, प्रशांत कुमार, नागेंद्र सिंह व प्रशांत सिंह को सम्मानित किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!