Breaking
9 Jul 2025, Wed

Farrukhabad: जिलाधिकारी ने किया वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वृद्धजनों से बातचीत की और वृद्ध आश्रम में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी एकत्रित की।हाइलाइट्स
जिलाधिकारी ने किया वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जाना बुजुर्गों का हाल
-68 में से 55 बुजुर्ग मिले वृद्धाश्रम में उपस्थित
जनपद फर्रुखाबाद की सिरौली वृद्ध आश्रम का है मामला क्या है पूरा मामला
जनपद फर्रुखाबाद की सिरौली वृद्धाश्रम जोकि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। सोमवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वृद्धजनों से बातचीत की और वृद्धाश्रम में मिलने वाली सुविधाओं और घर के हालात के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण यह सुनिश्चित करने के लिए किया कि वृद्धजनों को उचित सुविधाएं के साथ-साथ वृद्धजनों की सही ढंग से देखभाल हो रहा है कि नहीं। जिलाधिकारी को औचक निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में 68 वृद्धि पंजीकृत मिले जिनमे से 55 वृद्धजन मौके पर मौजूद मिले। निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी ने बृजजनों से उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी एकत्रित।जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में लगे पांच सीसीटीवी कैमरा की जांच की। जिनमें से दो कैमरे खराब मिले कैमरे खराब होने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए कैमरा को तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!