Breaking
28 Mar 2026, Sat

Farrukhabad: जिलाधिकारी ने किया मेधावी छात्राओं को सम्मानित

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां जिलाधिकारी ने मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मेधावी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। मेधावी छात्राओं के सम्मान समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं को संबोधित किया।

हाइलाइट्स-
-जिलाधिकारी ने किया मेधावी छात्राओं का सम्मान
-जिलाधिकारी ने की मेधावी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना
-जिलाधिकारी ने दी छात्रों को सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह
-फतेहगढ़ स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का है मामला

क्या है पूरा मामला
गुरुवार को जनपद फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आपको बता दे कि मेधावी छात्राओं के सम्मान समारोह का शुभारंभ जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने वर्ष 2024 में 12वीं परीक्षा में 80% से अधिक व दसवीं की परीक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मेधावी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें सोशल मीडिया से दूर रहकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्या मुक्ति का साधन है और शिक्षा से ही विनम्रता आती है।

कक्षा 6 से 11 तक की छात्राओं को किया सम्मानित
आपको बता दे जिलाधिकारी ने 12वीं व 10वीं की मेधावी छात्रों के साथ-साथ कक्षा 6 से 11 तक की प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली 34 मेधावी छात्राओं को भी सम्मानित किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक नागेंद्र पाल सिंह ने छात्राओं को ऑपरेशन सिंदूर के नेतृत्व कर रही करनाल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!