Breaking
11 Feb 2026, Wed

Farrukhabad: भामाशाह सम्मान से सम्मानित डॉक्टर मिथलेश अग्रवाल को किया सम्मानित

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां भामाशाह सम्मान से सम्मानित सीपी ग्रुप ऑफ स्कूल की डायरेक्टर डॉ मिथिलेश अग्रवाल को किया सम्मानित। आपको बता दे कि मुख्यमंत्री ने डॉक्टर मिथलेश अग्रवाल को लखनऊ में भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया था।हाइलाइट्स
सीपी ग्रुप ऑफ़ डायरेक्टर को सीएम ने किया भामाशाह सम्मान से सम्मानित
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था डायरेक्टर को सम्मानित
समाज में विशेष योगदान देने के लिए डायरेक्टर को किया गया सम्मानित
-सीपीवीएन के प्रधानाचार्य, शिक्षक व शिक्षकओ ने डायरेक्टर का किया सम्मान
-जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज में नगर स्थित सीपीवीएन का है मामला क्या है पूरा मामला
सोमवार को जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर स्थित सीपीवीएन में भामाशाह सम्मान से सम्मानित सीपी ग्रुप का स्कूल की डायरेक्टर डॉक्टर मिथिलेश अग्रवाल को विद्यालय की प्रधानाचार्य आर बाजपेई, योगेश तिवारी, डॉ मनोज तिवारी, मनोज श्रीवास्तव, दीपक जैन ने फूलों का गुच्छ, स्मृति चिन्ह व शाल उड़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय की डायरेक्टर डॉक्टर श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि वह इस सम्मान के लिए अभिभूत है एवं इस सम्मान का श्रेय उन्हें कायमगंज एवं फर्रुखाबाद की जनता को दिया और कहा कि उन्हें क्षेत्र की जनता का सदैव अभूतपूर्व सहयोग प्राप्त हुआ है।मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
आपको बता दे कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने भामाशाह जी की जयंती के उपलक्ष में प्रदेश के सात सर्वाधिक जीएसटी भरने वाले उद्योगपतियों एवं साथ शिक्षा एवं जनकल्याण के कर में योगदान देने वाले उद्योगपतियों को सम्मानित किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉक्टर मितेश अग्रवाल को समझ में विशेष योगदान देने के लिए सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!