Breaking
29 Mar 2026, Sun

Farrukhabad: आकाशीय बिजली गिरने, तेज आंधी व बारिश से हुआ किसानों को भारी नुकसान, कई घंटो तक विघुत आपूर्ति रही बाधित

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां तेज आंधी के साथ बारिश हुआ बिजली गिरने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। वही तेज आंधी के कारण पेड़ विद्युत लाइन पर गिरने से कई घंटो तक विद्युत आपूर्ति ठप रही।

हाइलाइट्स-
-बेमौसम हुई बरसात से हुआ किसानों को भारी नुकसान
-बिजली गिरने से गेहूं की फसल जलकर हुआ राख
-विद्युत लाइन पर गिरे पेड़, विद्युत आपूर्ति हुई ठप
-मुख्य मार्गों पर पेड़ गिरने से यातायात हुआ बाधित

बे मौसम हुई बरसात
जनपद फर्रुखाबाद में शुक्रवार की देर शाम बे मौसम बरसात होने से किसानों की चिंताएं की लकीरे और गहरी हो गई। आपको बता दे कि बे मौसम बरसात के कारण किसानों की गेहूं, तंबाकू व मक्का की फसल को भारी नुकसान हुआ है। अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव गुजरपुर पमारान व हुसैनपुर में शुक्रवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से भाजपा सेक्टर अध्यक्ष राम प्रकाश व रजन बाबू की 12 बीघा की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उप जिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित किसानों को हुई क्षति का आकलन कर सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

कार के ऊपर गिरा पेड़
आपको बता दें कि कादरी गेट पांचाल घाट पर लिलीगंज निवासी संतोष वर्मा की सर्विस सेंटर की दुकान है। बीती रात उनकी कार सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान एक नीम का पेड़ उनकी कार के ऊपर गिर गया। जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वही आपको बता दे कि विद्युत लाइनों पर पेड़ गिर जाने की वजह से कई घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। मुख्य मार्गों पर पेड़ गिर जाने की वजह से यातायात व्यवस्था भी बाधित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!