Breaking
28 Mar 2026, Sat

Farrukhabad: नगर पालिका में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, कैंसर व हृदय रोग के मरीजों की हुई जांच

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां नगर पालिका में स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया आपको बताने की स्वास्थ्य सेवक के दौरान कैंसर रोग के मरीजों की जांच की गई। इस दौरान चरक अस्पताल के रोगियों को परामर्श दिया।हाइलाइट्स-
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
-स्वास्थ्य सेवा में कैंसर व हृदय रोग की गई जांच
-विशेषज्ञों ने दिए रोगियों को निशुल्क परामर्श
-फर्रुखाबाद की नगर पालिका कायमगंज का है मामला
क्या है बड़ा मामला
शुक्रवार को जनपद फर्रुखाबाद की कायमगंज नगर पालिका कायमगंज में चरक हॉस्पिटल लखनऊ के तत्वाधान में कैंसर एवं हृदय रोग निशुल्क कैंप आयोजन किया गयाय़ कार्यक्रम में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राहुल यादव और कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जीशानुद्दीन अहमद द्वारा रोगियों को निशुल्क परामर्श दिया गया। परामर्श के बाद रोगियों की निशुल्क जांच की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉक्टर शरद गंगवार अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कायमगंज द्वारा किया गया। कैंप में आए हुए रोगियों के लिए चरक हॉस्पिटल में प्रथम बार दिखाने जाने पर ओपीडी निशुल्क रहेगी तथा जांचों पर 30% की छूट दी जाएगी।चरक हॉस्पिटल के स्टाफ ने दी जानकारी
आपको बता दें कि मार्केटिंग मैनेजर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि चरक हॉस्पिटल लखनऊ आगे भी कैंसर की लड़ाई के लिए निरंतर कैंप लगाता रहेगा। साथ ही चरक हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड धारकों को निशुल्क उपचार की सुविधा है। सात ही मुख्यमंत्री राहत कोश द्वारा की उपचार की सुविधा होती है कैंप में लगभग में 125 लोगों ने सुविधाओं का लाभ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!