Breaking
29 Mar 2026, Sun

Farrukhabad: राजकीय सम्मान के साथ किया गया स्वतंत्रता सेनानी का अंतिम संस्कार

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-

खबर जनपद फर्रुखाबाद है जहां 85 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी की बीमारी से निधन हो गया। स्वतंत्रता सेनानी के निधन की सूचना पर तहसील प्रशासन व पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। जहां राजकीय सम्मान के बाद अंतिम संस्कार किया गया।

हाइलाइट्स-
-85 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी का बीमारी से निधन
तहसील व पुलिस प्रशासन ने श्रदान्जली
राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव अलीयापुर का मामला 

85 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी का निधन
फर्रुखाबाद के कंपिल क्षेत्र के गांव हलियापुर निवासी 85 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी जमादार सिंह यादव का बीमारी के चलते निधन हो गया। मौत की सूचना पर परिवार में पूरा मच गया। वहीं स्वतंत्रता सेनानी की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक जमादार सिंह यादव की तीन बेटियां मीरा, साधना व रेखा मौके पर पहुंची। आपको बता दे की मृतक स्वतंत्रता सेनानी का कोई पुत्र नहीं है इसलिए उसके भतीजे ने मुखाग्नि दी। 

सूचना पर पहुंच तहसील व पुलिस प्रशासन
आपको बता दे की स्वतंत्रता सेनानी जमादार सिंह यादव की मौत की सूचना पर तहसील प्रशासन से नायब तहसीलदार मनीष वर्मा कंपिल थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्य मौके पर पहुंचे। मृतक स्वतंत्रता सेनानी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!