Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)–
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। आपको बता दे कि तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयकारे लगाए।

हाइलाइट्स–
–नगर में धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा
–स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में निकल गई तिरंगा यात्रा
–भारत माता की जय के जयघोषों से गूंजा नगर
–जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर का है मामला

क्या है पूरा मामला
मंगलवार को जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर स्थित ब्लॉक परिसर से भारतीय जनता पार्टी की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। आपको बता दे कि तिरंगा यात्रा से पहले सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए ब्लॉक परिसर पहुंचे। ब्लॉक परिसर से भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे गगन भेजी नारे लगाते रहे। जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। वही आपको बता दे कि नगर के पृथ्वी दरवाजा स्थित शिवाजी मूर्ति पर माल्यार्पण कर पदाधिकारी ने यात्रा का समापन किया।

इस दौरान मौजूद रहे
आपको बता दे की तिरंगा यात्रा के दौरान जिला महामंत्री जीएस राठौर, पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, भाजपा नेत्री रश्मि दुबे, पूर्व अध्यक्ष सुनील चक, अध्यक्ष डॉक्टर शरद गंगवार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अरुण दुबे, सागर दुबे, ओम कालेश्वर पाठक, अमरदीप दीक्षित, अवधेश दिवाकर, नगर अध्यक्ष देवेंद्र दुबे, राघव त्रिपाठी, रिशिपाल सिसोदिया, राष्ट्रवादी अमर गुप्ता, सागर गुप्ता, अखिलेश शर्मा, शिवांश तिवारी व सचिन शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी भारी संख्या में मौजूद रहे।

