Breaking
10 Mar 2026, Tue

Farrukhabad: सेना की सुरक्षा को लेकर किया गया हवन पूजन

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां सेना की सुरक्षा के लिए विशेष हवन का आयोजन किया गया। आपको बता दे कि हवन के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन को पूर्ण किया। हवन पूजन के दौरान सेना के जवानों के स्वस्थ्य की कामना की।

हाइलाइट्स-
-सेना की सुरक्षा के लिए हुआ विशेष हवन
-छोटे-छोटे बच्चों ने मंत्रोच्चारण के साथ पूर्ण किया यज्ञ
-हवन के दौरान देश में अमन व शांति की गई प्रार्थना
-जनपद फर्रुखाबाद के पांचाल घाट का है मामला

क्या है पूरा मामला
जनपद फर्रुखाबाद के पांचाल घाट स्थित एक आश्रम में भारतीय सेना की सुरक्षा के लिए विशेष हवन पूजन का आयोजन किया गया। आपको बता दे कि इस हवन को छोटे-छोटे बच्चों ने मंत्र उच्चारण कर पूर्ण किया। मंत्र उच्चारण के साथ हवन में आहुतियां दी गई। जिससे देश की सेवा का स्वास्थ्य उत्तम रहे और उन्हें बल मिले। वहीं हवन पूजन के दौरान देश की शांति के लिए भी प्रार्थना की गई। हवन का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना की सलामती और पाकिस्तान के खिलाफ सफलता की कामना थी।

आचार्य प्रदीप नारायण शास्त्री ने जानकारी
आपको बता दे कि इस दौरान आचार्य प्रदीप नारायण शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस तरह से भारतीय सेना में पाकिस्तान से बदला लेने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उसी को ध्यान में रखते हुए हम सेना के जवानों के उत्तम स्वास्थ्य और बाल की कामना कर रहे हैं। जिससे हमारे जवानों को और अधिक शक्ति मिले। इसके लिए हवन पूजन का आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!