Breaking
3 Jul 2025, Thu

Farrukhabad: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की कमेटी का हुआ

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की कमेटी का गठन हुआ। आपको बता दे की शीर्ष नेतृत्व के द्वारा मंडल अध्यक्ष, नगर महामंत्री व नगर उपाध्यक्ष को चुना गया। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारी व व्यापारी मौजूद रहे।

हाइलाइट्स
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश का हुआ विस्तार
व्यापार मंडल अध्यक्ष नगर महामंत्री वरिष्ठ उपाध्यक्ष का हुआ चुनाव
ढोल नगाड़ों के साथ पदाधिकारी ने किया नगर के बाजार में भ्रमण
जनपद फर्रुखाबाद के कंपिल नगर के जैन दिगंबर धर्मशाला का है मामला

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का हुआ विस्तार
रविवार को जनपद फर्रुखाबाद के कम्पिल नगर स्थित जैन दिगंबर धर्मशाला में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की ओर से व्यापारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान व्यापारियों ने प्रदेश सह महामंत्री संजय गुप्ता, प्रदेश मंत्री अमित सेठ, जिलाध्यक्ष मनोज कौशल,जिला महामंत्री शिवकुमार शाक्य का फूल मालाओं से स्वागत किया। जिसके बाद पदाधिकारियों व व्यापारियों की सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष पद पर कुलदीप सैनी , वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषभ गुप्ता व महामंत्री पद पर सौरभ मिश्रा को मनोनीत किया गया। मनोनीत होने के बाद पूरा भवन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। जिसके बाद पदाधिकारियों ने व्यापारियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। व्यापारियों ने एक दिन की साप्ताहिक बंदी करने की मांग उठाई। हालांकि साप्ताहिक बंदी का दिन तय नहीं हो सका। संजय गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। अगर कोई अधिकारी किसी व्यापारी को बेवजह तंग करता है तो उसकी सूचना तत्काल नगर के पदाधिकारियों को देनी है। इसके बावजूद भी अगर कोई दिक्कत आती है तो उत्तर प्रदेश के समस्त पदाधिकारी आपके सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

जिलामंत्री ने दी जानकारी
आपको बता दे कि जिला महा मंत्री शिवकुमार शाक्य ने बताया कि हम सभी व्यापारी जबतक संगठित नहीं रहेंगे तबतक हमारा उत्पीड़न होता रहेगा। जिस दिन हम संगठित होकर एक आवाज बनेंगे उस दिन से हम एक मजबूत कड़ी की तरह कार्य करना शुरू कर देंगे। अकेला इंसान चाहे व्यापारी हो या पदाधिकारी बिना संगठन के किसी काम का नहीं है। जिसके बाद नव मनोनीत पदाधिकारियों को भी फूल मालाओं से उत्साह वर्धन किया गया। ढोल बाजों के साथ सभी पदाधिकारियों ने नगर के बाजार में भ्रमण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!