Breaking
6 Mar 2026, Fri

Farrukhabad: धूमधाम से निकाली गई खाटू श्याम बाबा की शोभा यात्रा

Farrukhabad, Kaimganj:

खाटू श्याम बाबा के जन्मदिन के अवसर पर नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। भक्तों ने घरों में केक काटकर जन्मदिन मनाया। भक्तों ने घरों में कीर्तन किया।

हाइलाइट्स-

-शोभायात्रा में जमकर झूमे भक्त
-भक्तो ने केक काटकर मनाया जन्मदिन
-शोभा यात्रा पर जनकर हुई पुष्पवर्षा
-घरों में भक्तों ने किया भजन कीर्तन

खाटू श्याम बाबा की शोभायात्रा
फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर में देवोत्थान एकादशी के अवसर पर राधा कृष्ण कमेटी की ओर से खाटू श्याम बाबा के जन्मदिन को धूमधाम से मानया गया। इस दौरान कमेटी की ओर से फूलमती मंदिर से एक भव्यशोभा य़ात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सदवाडा, जामामस्जिद, काजमखां, बजरिया, श्यामा गेट, लोहाई बाजार, मैन चौराहा, लोकमन व गंगा दरवाजा होते हुए शिवाला मंदिर में पहुंचकर समाप्त हुई। भव्य शोभा यात्रा में डेज पर बज रहे भगवान के भजनो पर भक्त जमकर झूमें। नगर में जगह जगह पर खाटू श्याम बाबा की झांकी पर पुष्पवर्षा की गई और आरती ऊतारी गई। भक्तों ने पूरे मार्ग पर प्रसाद वितरण किया। नगर के कई घरों में खाटू श्याम बाबा के जन्मदिन को केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने घरों पर कीर्तन किया।

लोग रहे मौजूद
इस दौरान राधा कृष्ण कमेटी के अध्यक्ष शोर्य भारद्वाज, ऋषि पंडित, पुष्कर गुप्ता, विवेक शर्मा, अनू गुप्ता, आयुष वर्मा, कृष्ण रस्तोगी, जतिन, यीशु वर्मा, सूर्या वर्मा, अंशु कौशल व आदि भक्त मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!