Breaking
19 Oct 2026, Mon

Farrukhabad: एडीसीओ ने सील की बी पैक्स दक्षिणी समिति, सचिव पर गवन का आरोप

Farrukhabad:

खबर फर्रुखाबाद के कायमगंज क्षेत्र से है जहां सहकारिता विभाग के एडीसीओ सत्यापन करने के लिए बी पैक्स दक्षिणी समिति पहुंचे। जहां उन्हे समिति बंद मिली। सत्यापन न हो पाने पर एडीसीओ ने समिति की गोदाम व कार्यालय को सील कर दिया है। सचिव पर उर्वरक की बिक्री के पैसे के गबन का आरोप लगा है।      

हाइलाइट्स-

– एडीसीओ ने सील  की बी पैक्स दक्षिणी समिति
– सचिव पर उर्वरक के पैसे के गवन का आरोप
– सचिव के न मिलने पर की सिमित सील
– कायमगंज स्थित बी पैक्स दक्षिणी समिति का मामला

क्या है पूरा मामला
मंगलावार को सहकारिता विभाग के एडीसीओ रामेन्द्र कटियार टीम के साथ बाईपास कंपिल रोड़ स्थित बी पैक्स दक्षिणी समिति का सत्यापन के लिए पहुंचे। जहां समिति बंद मिली सूचना पर समिति के पूर्व अध्यक्ष सुशील राजपूत, डी पैक्स उत्तरी के सचिव दीपू व सहकारी संघ के सचिव अभिषेक भी पहुंच गए। जहां एडीसीओं ने जानकारी की। एडीसीओं ने बताया कि सत्यापन के लिए समिति पर गए थे। लेकिन समिति बंद मिली। उन्होने बताया कि समिति के सचिव राजीव पाल ने उर्वरक बिक्री की धनराशि बैंक में जमा न करके धनराशि का गबन किया है। अहारण कर लिया है। जिससे किसानो को समय से उर्वरक आपूर्ती नहीं मिल पा रही है। समिति बंद होने पर जांच नहीं हो सकी। इससे सत्यापन न होने, उर्वरक की बिक्री की धनराशि बैंक में जमा न करने व समिति के बंद रहने के कारण अभिलेखों व स्टाक की सुरक्षा के लिए समिति के पीछे की दो गोदाम व समिति के आगे की दो गोदाम व कार्यालय को सील किया गया है। जांच के बाद ही असल स्थिति साफ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!