Breaking
13 Oct 2026, Tue

मिशन शक्ति अभियान: छठी की छात्रा पायल दीक्षित बनीं एक दिन की प्रतीकात्मक जिलाधिकारी।

संवाददाता समाचार टाउन 

जनसुनवाई में छह फरियादियों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

फर्रुखाबाद/उत्तर प्रदेश:मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल की गई। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देशन में उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरगांव की कक्षा छह की छात्रा पायल दीक्षित को एक दिन के लिए प्रतीकात्मक जिलाधिकारी बनाया गया।

प्रतीकात्मक जिलाधिकारी की भूमिका निभाते हुए पायल दीक्षित ने जनसुनवाई में पहुंचे छह फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान भूमि पर कब्जे, अतिक्रमण एवं जाम, सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण और आवास से संबंधित शिकायतें सामने आईं। पायल ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के बाद जिलाधिकारी ने छात्रा पायल दीक्षित को पौधा भेंट कर सम्मानित किया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराना तथा उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता को बढ़ावा देना है।

इस प्रकार की पहल से बालिकाओं को आगे बढ़ने, अपने सपनों को साकार करने और भविष्य में जिम्मेदार पदों पर पहुंचने की प्रेरणा मिलती है। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से बालिकाओं को सशक्त बनाने और उनमें नेतृत्व के गुण विकसित करने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!