Breaking
23 Nov 2026, Mon

पुलिस लाइन में आयोजित हुई ब्लैकआउट मॉकड्रिल एक्सरसाइज-2026, डीएम और एसपी रहे मौजूद।

संवाददाता समाचार टाउन 

हवाई हमले और अग्निकांड जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए परखी गई तैयारियां, राहत एवं बचाव कार्यों का किया गया अभ्यास

फतेहगढ़/उत्तर प्रदेश:रविवार को पुलिस लाइन फतेहगढ़ स्थित अग्निशमन केंद्र में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की मौजूदगी में ब्लैकआउट मॉकड्रिल एक्सरसाइज-2026 का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए संबंधित विभागों की तैयारियों को परखा गया।


मॉकड्रिल के दौरान हवाई हमले, अग्निकांड एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए राहत और बचाव कार्यों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। इसमें आपात स्थिति के दौरान लोगों को सुरक्षित निकालने, आग पर काबू पाने तथा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत पहुंचाने जैसी व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया।


अभ्यास के दौरान विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय, सूचना के आदान-प्रदान और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया का जायजा लेते हुए आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्य करने की तैयारियों को परखा।


इस मॉकड्रिल का उद्देश्य किसी भी संभावित आपदा या आपात स्थिति के दौरान प्रशासन, पुलिस एवं संबंधित विभागों को बेहतर तालमेल के साथ राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के लिए तैयार रखना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!