Breaking
18 Nov 2026, Wed

419 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह, डीएम अंकुर लाठर और एसपी आरती सिंह ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण।

संवाददाता समाचार टाउन 

फर्रुखाबाद/उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 20 नवंबर 2026 को जनपद फर्रुखाबाद में 419 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने व्यवस्थाएं तेज कर दी हैं।

इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना कादरीगेट क्षेत्र स्थित क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में बनाए गए कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।

डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। कार्यक्रम में शामिल होने वाले जोड़ों और उनके परिजनों की सुविधा के साथ सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!