Breaking
22 Nov 2026, Sun

कानपुर में लुटेरी दुल्हन थाने में फूट-फूटकर रोई: 3 महीने में 2 दो शादियां कीं; तीसरे पति से 16 लाख लूटकर भागी थी।

संवाददाता समाचार टाउन 

कानपुर में शादी के बाद तीसरे पति के 16 लाख रुपए लेकर फरार हुई दुल्हन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला ने 3 महीने में 2 शादियां की थीं।आरोप है कि उसने पिछली शादियों की बात छिपाकर तीसरी शादी की। फिर जेवर-नकदी लेकर मायके चली गई। पुलिस ने महिला, उसके माता-पिता समेत 6 आरोपियों को शनिवार शाम 6 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला बर्रा थाना क्षेत्र का है। पति की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। इस मामले में महिला की मौसी और मामी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।बर्रा थाना प्रभारी क्षितिज कुमार सिंह ने बताया- ऑटो सर्वेयर विशाल विश्वकर्मा की शादी 18 मई 2025 को प्रगति से हुई थी। आरोप है कि शादी के एक महीने बाद प्रगति 15 लाख रुपए के जेवर और 1 लाख रुपए नकद लेकर मायके चली गई।

बाद में पता चला कि वह पहले भी दो शादियां कर चुकी थी। उसने यह बात विशाल से छिपाई।जांच में सामने आया कि प्रगति की पहली शादी 20 मार्च 2017 को जूही के बारादेवी निवासी सोनू विश्वकर्मा से हुई थी। इसके बाद 23 जून 2017 को उसने इटावा निवासी सुमित बाथम से दूसरी शादी कर ली। दोनों पतियों को छोड़ने के बाद उसने विशाल से तीसरी शादी की थी।

विशाल के मुताबिक, पिछली शादियों की जानकारी मिलने पर वह 13 अगस्त 2026 को अपने छोटे भाई के साथ प्रगति के पिता अशोक कुमार विश्वकर्मा के घर पहुंचा।आरोप है कि वहां परिवार के लोगों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट की। प्रगति की मां ने मामला दबाने के बदले 20 लाख रुपए मांगे। रकम न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी।

विशाल की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद प्रगति, उसके गोद लेने वाले पिता अशोक विश्वकर्मा, मां सीमा और सगी मां सोमवती को गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा मौसी कोमल और मौसा शरद सैनी को भी पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, अशोक और सीमा रिश्ते में प्रगति के मौसा-मौसी भी हैं।वहीं, एक अन्य मौसी ललिता और मामी गोमती विश्वकर्मा फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। गिरफ्तार सभी 6 आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!