Breaking
4 Oct 2026, Sun

संवाददाता समाचार टाउन 

सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एंबुलेंस सवार चार लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ में तैनात सेना के शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर एक एंबुलेंस उनके गृह जनपद देवरिया जा रही थी। एंबुलेंस में शहीद के बेटे, भाई, भतीजे और चालक समेत चार लोग सवार थे।

बताया जा रहा है कि सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस की एक अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एंबुलेंस सवार चारों लोगों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!