Breaking
12 Oct 2026, Mon

फतेहगढ़ में आपदा प्रभावित किसानों और परिवारों को वितरित की गई राहत सहायता राशि।

संवाददाता समाचार टाउन 
फर्रुखाबाद/उत्तर प्रदेश:आज कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ में विभिन्न आपदाओं के कारण फसल क्षति एवं अन्य नुकसान झेलने वाले किसानों और प्रभावित परिवारों को कृषि निवेश अनुदान एवं राहत सहायता राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीएम अंकुर लाठर,कायमगंज विधायक सुरभि, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य व संबंधित आधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान सजीव प्रसारण के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन को सुना गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा से प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना और नुकसान झेलने वाले परिवारों को राहत प्रदान करना रहा।
इस अवसर पर कहा गया कि किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना तथा आपदा प्रभावित परिवारों को सहायता पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। संकट की घड़ी में प्रभावित किसानों और जरूरतमंद परिवारों को राहत उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। कृषि निवेश अनुदान एवं राहत सहायता से प्रभावित लोगों को नुकसान की भरपाई करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!