Breaking
6 Mar 2026, Fri

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां शीतल सांझी मंडल के अध्यक्ष के रूप में महेश वर्मा को सर्वसम्मति से चुना गया। आपको बता दें कि बैठक में अन्य पदाधिकारी को पद प्रदान किए गए।

हाइलाइट्स
पितृपक्ष में सदियों से चली आ रही सांझी की निकालने की परंपरा
धूमधाम से पितृपक्ष में निकल जाती हैं भगवान के स्वरूपों की सांझी
शीतल शाहजी मंडल की बैठक में चुने गए अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष समेत अन्य पद
फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर स्थित लंगड़े बाबा निवासी मंदिर का है मामला

क्या है पूरा मामला
सोमवार को जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर स्थित लंगड़े बाबा मंदिर में शीतल सांझी मंडल की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से मुकेश वर्मा को शीतल सांझी मंडल का अध्यक्ष चुना गया। जबकि बैठक में अन्य पद जैसे की महामंत्री पद पर ऋषभ सेठ, कोषाध्यक्ष पद पर आलोक गुप्ता, उपाध्यक्ष पद के लिए अमर गुप्ता, श्याम गुप्ता, गौरव वर्मा, प्रभात कश्यप को चुना गया। वहीं सर्वव्यवस्था प्रमुख में सुमित वर्मा उर्फ मोनू, दीपक वर्मा, विवेक शर्मा को चुना गया। मंत्री पद के लिए विकास लाडला, सुंदरम, ऋषि पंडित, विष्णु शाक्य, सौरभ, रोमन को चुना गया। संरक्षक मंडल के लिए मुकेश दुबे व नरेश चंद्र अग्रवाल को चुना गया। वहीं प्रमुख सहयोगी के रूप में अनमोल वर्मा, कौशल कुमार व शिवम गुप्ता को चुना गया। वही  मीडिया प्रभारी के रूप में इशू वर्मा व हर्षित वर्मा को चुना गया। शिव बाराती प्रभारी के रूप में सुंदरम, सौरभ, अनमोल, रोमन, विमल, लव, अंशुल, ऋतिक को चुना गया। वहीं संरक्षक के रूप में सत्य प्रकाश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल,  संजय अग्रवाल, मुकेश वर्मा बुलाकी, सुनील अग्रवाल, अजय अग्रवाल, राजेंद्र अग्निहोत्री, जानी सक्सेना प्रकाश चंद को चुना गया।

सदियों से चली आ रही परंपरा
आपको बता दें कि कायमगंज नगर में पितृपक्ष में भगवान के स्वरूपों की सांझी निकालने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। नगर व नगर के आसपास क्षेत्र वीडियो में भगवान के स्वरूपों की सांझी देखने का अलग ही उत्साह नजर आता है। लोगों का कहना है कि जैसे-जैसे पीढ़ियां आगे बढ़ती जा रही हैं लोग परंपरा को भूलते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!