Breaking
12 Mar 2026, Thu

Farrukhabad: वन नेशन वन इलेक्शन की संगोष्ठी में पहुंचे प्रभारी मंत्री

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद फर्रुखाबाद से जहां वन नेशन वन इलेक्शन के विषय पर प्रबुद्ध वर्ग की संगोष्ठी में प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह पहुंचे। जहां उन्होंने संगोष्ठी को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 1951 से 1967 तक एक साथ चुनाव हुआ करते थे।

हाइलाइट्स-
-वन नेशन वन इलेक्शन की संगोष्ठी में पहुंचे प्रभारी मंत्री |
-1951 से 1967 तक होते थे एक साथ चुनाव- प्रभारी मंत्री
-कांग्रेस ने निजीहितों के लिए कराए मध्यवर्ती चुनाव- प्रभारी मंत्री
-कांग्रेस ने मध्यवर्ती चुनाव कराकर किया लोकतंत्र को कमजोर- प्रभारी मंत्री

क्या है पूरा मामला
सोमवार को जनपद फर्रुखाबाद के बढ़पुर स्थित मधुर मिलन गेस्ट हाउस में वन नेशन वन इलेक्शन के विषय पर प्रबुद्ध वर्ग की संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आपको बता दे कि इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री व प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह पहुंचे। जहां उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग की संगोष्ठी को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद सन् 1951 से 1967 तक देश में एक साथ चुनाव हुआ करते थे। लेकिन कांग्रेस ने अपने हित के लिए देश में मध्यवर्ती चुनाव कराकर लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन न केवल चुनावी खर्च को काम करेगा बल्कि विकास कार्यों में निरंतरता आएगी।

इस दौरान मौजूद रहे   
आपको बता दे कि कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के द्वारा किया गया। इस मौके पर सांसद मुकेश राजपूत, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, व वीरेंद्र सिंह राठौर समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंटकर मंत्री जी का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!