Breaking
11 Feb 2026, Wed

Farrukhabad: चीनी मिल चुनाव संचालक सदस्य के 11 पदों पर हुआ नामाकंन

Farrukhabad, Kaimganj, संवाददाता।
उपजिलाधिकारी की मौजूदगी में संचालन समिति के 11 पदों पर 11 नामाकंन हुआ। इस दौरान भाजपाईयों ने सभी 11 सदस्यों को मालाएं पहनाई।
शुक्रवार को दि किसान सहकारी चीनी मिल में उपजिलाधिकारी रवीन्द्र सिंह की मौजूदगी में प्रबंधन कमेटी के संचालक सदस्य के लिए नामाकंन किया गया। जिसमें संचालक सदस्य के 11 पद हैं। उनमें से 4 आरक्षित व 7 सामान्य पद है। इन सभी 11 पदों पर एक एक नामांकन किया गया। पदों पर एक एक नामांकन होने कारण सदस्यों का निर्विरोध होना तय है। उसके बाद नामांकन पत्रों को सुरक्षित कर चीनी मिल स्थित बनाए गए स्ट्रांग रुम में रखवा दिया गए। 11 संचालक सदस्य में से एक उपसभपित का चुनाव करेंगे। इस मौके पर तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर, नायब तहसीलदार सृज्जन कुमार, भाजपा जिलाध्य़क्ष रुपेश गुप्ता, भाजपा नेता अमरदीप दीक्षित, ब्लाक प्रमुख पति अरुण दुबे, देबेन्द्र दुबे, ओमकालेश्वर पाठक, अशोक वर्मा आदि लोग मौजूद रहे। भाजपा की ओर से जय गंगवार होंगे उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार। भाजपाईयों ने सभी 11 सदस्यों को माला पहनाई। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस तैनात रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!