Breaking
11 Feb 2026, Wed

Farrukhabad: शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में हुआ शपथ ग्रहण समारोह

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। आपको बता दे कि इस दौरान विद्यालय प्रमुख, उप प्रमुख जैसे अन्य पदों की छात्राओं को शपथ दिलाई गई।हाइलाइट्स
शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में हुआ शपथ ग्रहण का आयोजन
विद्यालय प्रमुख, उप प्रमुख जैसे अन्य पदों की शपथ दिलाई गई
शिक्षा संस्थान की निदेशिका ने छात्राओं को प्रदान किए बैच
कायमगंज नगर स्थित शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान का है मामला  
क्या है पूरा मामला
बुधवार को जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर स्थित शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। आपको बता दे कि कार्यक्रम के आयोजन से पहले विद्यालय की प्रबंधिका मोनिका अग्रवाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए। इसके बाद नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रमुख, उप प्रमुख, क्रीडा प्रमुख, उप प्रमुख, हाउस कैप्टन व कक्षा प्रमुख व उप प्रमुखों को शपथ दिलाई गई और उनके दायित्व के बारे में अवगत कराया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने छात्रों को भेज प्रदान किया।

प्रबंधिका ने किया छात्रों को संबोधित
आपको बता दे कि कार्यक्रम के दौरान शिक्षण संस्थान की प्रबंध का मोनिका अग्रवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चों को अपने दायित्व को पूरी लगन और निष्ठा से पूरा करना चाहिए। वहीं उन्होंने बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रमों की सरहाना की और साथ ही छात्रों को उनके दायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया और उन्होंने कहा कि अच्छा लीडर वही होता है जो सभी को साथ लेकर चले और अपने पद का अभिमान नहीं करें।इस दौरान मौजूद रहे
आपको बता दे कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर वीरू सिंह, अंग्रेजी माध्यम के प्रधानाचार्य अनिल बाबू तिवारी, नाहिद जाफरी, ममता सिंह, लक्ष्मी गंगवार, सिल्की मिश्रा, प्रिया दुबे समेत अन्य शिक्षक व शिक्षाएं मौजूद रहे। वही कार्यक्रम का संचालन सुरभि श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!