Breaking
29 Mar 2026, Sun

Farrukhabad: पुलिस व परिवहन विभाग ने 15 ई रिक्शा किए सीज, 1 लाख 75 का लगाया जुर्माना

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां पुलिस व परिवहन विभाग की ओर से संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस व परिवहन विभाग ने 15 ई रिक्शा सीज किया व 1 लाख 75 हज़ार का जुर्माना लगाया।

हाइलाइट्स
पुलिस व परिवहन विभाग ने चलाया संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान
पुलिस व परिवहन विभाग ने किया 15 ई रिक्शा सीज, 21 पर लगाया जुर्माना
परिवहन व पुलिस विभाग ने लगाया 1 लाख 75 हजार रुपए का जुर्माना
जनपद फर्रुखाबाद के कादरी गेट थाना क्षेत्र का है मामला

क्या है पूरा मामला
बुधवार को जिला अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत व यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार के साथ संघन रुप से  चकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ प्रवर्तन व यातायात प्रभारी ने अभियान चलाते हुए नगर में बस अड्डा व अन्य स्थानों पर ई रिक्शा चेक किए। चेकिंग अभियान के दौरान विभाग की ओर से 15 ई रिक्शा सीज किए गए व 21 ई रिक्शा का चालान किया गया।

1 लाख 75 हजार का जुर्माना लगाया
एआरटीओ व यातायात प्रभारी ने 21 ई रिक्शा पर चालान करते हुए 1 लाख 75 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। आपको बता दे कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के सभी अपंजीकृत व अवैध ई रिक्शा वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!