Breaking
28 Mar 2026, Sat

Farrukhabad: प्रिंसिपल ने KG की छात्रा को बेरहमी से पीटा, गाल पर छापे निशान

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां प्रिंसिपल ने KG की छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से छात्र के गाल पर निशान बन गए। गुस्साए परिजनों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया।हाइलाइट्स
प्रिंसिपल ने की KG की छात्रा की बेरहमी से पिटाई
प्रिंसिपल की पिटाई से छात्र के गाल पर छापे निशान
गुस्साए पर परिजनों ने स्कूल पहुंचकर किया हंगामा
कायमगंज नगर के एच एस विद्या निकेतन का है मामला

क्या है पूरा मामला
बुधवार को जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर स्थित एच एस विद्या निकेतन में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आपको बता दे कि विद्यालय के प्रिंसिपल योगेंद्र वर्मा ने kG की छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर दी। जब छात्र छुट्टी होने के बाद घर पहुंची तो परिजनों ने उसके गाल पर निशान देखे तो वह आग बबूला हो गए। गुस्साए परिजन स्कूल पहुंचे जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। आपको बता दे कि विद्यालय प्रबंधन ने परिजनों को विद्यालय से भगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और परिजनों को अपने साथ कस्बा चौक की ली गई।

परिजनों ने लगाई गंभीर आरोप
आपको बता दे कि छात्र की माता सुमन ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ है कि जब स्कूल में छात्र की पिटाई हुई हो इससे पहले भी छात्र के साथ स्कूल में मारपीट हो चुकी है। लेकिन पहले समझौता करा कर मामला शांत कर दिया गया था। वहीं स्कूल में पढ़ने वाले अन्य छात्रों के परिजन कस्बा चौकी पहुंचे और विद्यालय के प्रिंसिपल के खिलाफ विरोध दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!