Breaking
1 Jul 2025, Tue

Farrukhabad: माफिया के करीबी की ढाई करोड़ की संपत्ति कुर्क

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क):

खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां जिला प्रशासन मे माफिया अनुपम दुबे के करीबी व गिरोह क सदस्य की करीब ढी करोड की संपत्ति कुर्क की है। जिला प्रशासन अनुपम दुबे व करीबी की 113 करोड़ 28 लाख संपित कुर्क कर चुका है।

हाइलाइट्स-

-जिला प्रशासन की माफिया करीबी पर कार्रवाई
-विनय दुबे की आठ संपत्तियों को किया कुर्क
-मकान व जमीन को जिला प्रशासन किया कुर्क
-113 करोड़ 28 लाख संपत्ति हो चुकी कुर्क

क्या है पूरा मामला
जनपद फर्रुखाबाद के माफिया अनुपम दुबे व उसके भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन के करीबी शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवाब न्यामत खां पश्चिम निवासी विनय दुबे उर्फ सोनू के गांव कन्हऊ याकूबपुर में बने मकान पर तहसीलदार सदर श्रद्धा पांडेय, मऊदरवाजा थाना प्रभारी बलराज भाटी, शहर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला फोर्स के साथ पहुंचे। जिला प्रशासन व भारी पुलिस फोर्स को देख गांव में हडकंप मच गया। थोड़ी ही देर में ग्रामीणों की भीड़ माकन के बाहर एकत्रित हो गई। जिला प्रशासन के निर्देश पर तहसीलदार ने माफिया के करीबी के मकान के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर कुर्क की कार्रवाई की। माकन को कर्क करेक जिला प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया।

माफिया की आठ संपत्तियों को किया कुर्क
जिला प्रशासन ने माफिया अनपुम दुबे के करीबी विनय दुबे उर्फ सोनू व उसकी पत्नी रेनू की करीबी आठ संपत्तियों को कुर्क किया। जिला प्रशासन ने मोहल्ला खटकपुरा  सिद्दीकी, रकाबगंज खुर्द, दरीबा पश्चिमी, पलरिया, गांव कन्हऊ याकूबपुर, पल्ला तालाब पश्चिमी व नितगंजा दक्षिणी की संपत्ति को कुर्क किया।

तहसीलदार ने दी जानकारी
तहसीलदार सदर श्रद्धा पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि मकान के बाद एक और खेत की भी कुर्की की जानी है। खेत के असली मालिक अवधेश सिंह न कि विनय दुबे। अवधेश सिंह ने कुछ साल पहले विनय दुबे से तीन लाख रुपए लिए थे। इसके बदले में खेत का एग्रीमेंट किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!