Breaking
28 Mar 2026, Sat

Farrukhabad: शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। आपको बता दे कि इस मौके पर शिक्षण संस्थान के प्रबंधक ने छात्राओं का मुंह मीठा कराकर उनका उत्साहवर्धन किया।

हाइलाइट्स
शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान का रहा शत प्रतिशत रिजल्ट
शिक्षा संस्थान की प्रबंधक ने कराया बच्चों का मुंह मीठा
प्रधानाचार्य समेत सभी शिक्षक व शिक्षकों ने किया उत्साहवर्धन
कायमगंज नगर स्थित शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान का है मामला

शत प्रतिशत रहा रिजल्ट
जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर में स्थित शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान का यूपी बोर्ड का 10वीं व 12वीं कक्षा का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। वहीं आपको बता दे कि हाई स्कूल की परीक्षा में रागिनी कौशल ने 88.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में महक कौशल ने 88.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट की परीक्षा में 111 छात्राओं ने परीक्षा दी थी जिसमें से 100 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी व 11 छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की।

प्रबंधक ने कराया छात्राओं का मुंह मीठा
आपको बता दे कि विद्यालय के प्रबंधक लक्ष्मी नारायण अग्रवाल व मोनिका अग्रवाल ने सभी सफल छात्रओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनका मुंह मीठा कराया। वहीं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव समेत अन्य शिक्षक व शिक्षिकाओं ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान मौजूद रहे
आपको बता दें कि इस दौरान एनसीसी लेफ्टिनेंट शिल्की मिश्रा, ममता सिंह, लक्ष्मी गंगवार, कमला गंगवार, विकास श्रीवास्तव, लालाराम, संदीप यादव, शशांक शुक्ला, अमित कुमार, विशाल गंगवार समेत अन्य शिक्षक व शिक्षाएं मौजूद रही। सभी शिक्षक और शिक्षकों ने छात्र व छात्राओं को उत्साहवर्धन करते हुए अपना आशीष प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!