Breaking
18 Jan 2026, Sun

Farrukhabad: विशेष सचिव ने किया लोहिया अस्पताल का औचक निरीक्षण, जाना कुपोषित बच्चों का हाल

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है विशेष सचिव महिला कल्याण ने लोहिया अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। आपको बता दे कि औचक निरीक्षक के दौरान विशेष सचिव ने कुपोषित बच्चों का हाल जाना।

हाइलाइट्स-
-विशेष सचिव ने किया लोहिया अस्पताल का औचक निरीक्षण
-औचक निरीक्षण के दौरान कुपोषित बच्चों का जाना हाल
-गंदगी देख विशेष सचिव में लगे अधिकारियों को फटकार
-फर्रुखाबाद के कादरी गेट स्थित लोहिया अस्पताल का है मामला

क्या है पूरा मामला
शुक्रवार को जनपद फर्रुखाबाद के कादरी गेट स्थित लोहिया अस्पताल का विशेष सचिव महिला कल्याण सुधा वर्मा ने औचक निरीक्षण किया। विशेष सचिव के औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान विशेष सचिव ने एनआरसी वार्ड का जायजा लिया। वहीं वार्ड में भर्ती 11 कुपोषित बच्चों के उपचार की जानकारी ली और साथ ही भर्ती बच्चों की माता को फल व किट वितरित की। वहीं उन्होंने एनआरसी वार्ड को ग्राउंड फ्लोर पर स्थानांतरित  करने के निर्देश दिए।

खामियों पर जताई नाराजगी
आपको बता दे कि विशेष सचिव के द्वारा लोहिया अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कई खामियां देखने को मिली। जिनमें अस्पताल में शू कवर की व्यवस्था नहीं है रेप के आसपास गंदगी देखकर विशेष सचिव ने नाराजगी व्यक्त की। वही सीएमएस आलोक अशोक प्रियदर्शी ने जानकारी देते हुए कहा कि विशेष सचिव के द्वारा बताई गई कमियों को जल्द से जल्द दूर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!