Breaking
29 Mar 2026, Sun

Farrukhabad: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने किया लोहिया अस्पताल का औचक निरीक्षण, खामियों पर व्यक्त की नाराजगी

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां राज्य महिला आयोग की सदस्य ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर जमकर नाराजगी व्यक्त की। महिला आयोग की सदस्य ने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए खामियों को जल्द से जल्द दूर करने के दिशा निर्देश दिए।

हाइलाइट्स
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने किया लोहिया अस्पताल का औचक निरीक्षण
औचक निरीक्षण के दौरान महिला आयोग की सदस्य को मिली खामियां
आयोग की सदस्य ने दिए जल्द से जल्द खामियां दूर करने के दिशा निर्देश
जनपद फर्रुखाबाद के राम मनोहर लोहिया अस्पताल का है मामला

महिला आयोग की सदस्य ने किया लोहिया अस्पताल का निरीक्षण
राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सिंह सैनी ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। महिला आयोग की सदस्य के औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। महिला आयोग की सदस्य ने महिला अस्पताल की ओपीडी व लेबर रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की और अस्पताल प्रशासन की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्रसूता को जच्चा बच्चा की देखभाल के लिए जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने बाल रोग विशेषज्ञ व टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने अभिलेखों को जांच की तो अभिलेखों में गड़बड़ी पाई गई। आपको बता दे कि निरीक्षण के दौरान महिला आयोग की सदस्य को उपस्थिति पंजिका में गड़बड़ी मिली। 19 मार्च की तारीख को 18 तारीख की अनुपस्थिति दर्ज पाई गई। जबकि दूसरे रजिस्टर में 19 मार्च के बाद तक के कॉलम भरे हुए मिले।

महिला आयोग की सदस्य ने दिए सख्त निर्देश
राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सिंह सैनी ने कहा कि मेरा निरीक्षण वैसे ही है जैसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं आए हो। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां की पूरी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी। इसलिए व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द सुधर जाए और प्रसूता को बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!