Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां सीपी विद्या निकेतन में समर कैंप का समापन हुआ। आपको बता दे की समर कैंप के दौरान बच्चों ने स्विमिंग, ताइक्वांडो, क्लासिक डांस, पैट्रियोटिक डांस, योग, आर्ट एंड क्राफ्ट जैसी गतिविधियों को बच्चों को सिखाया गया।

हाइलाइट्स-
-सीपी विद्या निकेतन में हुआ समर कैंप का समापन
-समर कैंप के दौरान बच्चों ने सीखी कई गतिविधियां
-18 मई से विद्यालय में शुरू हुआ था समर कैंप
-कायमगंज नगर की सीपी विद्या निकेतन का है मामला

समर कैंप का हुआ समापन
रविवार को जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर स्थित सीपी विद्या निकेतन में समर कैंप का समापन हुआ। समर कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में सीपी शिक्षण संस्थान समूह की डायरेक्टर मिथिलेश अग्रवाल, कायमगंज कोतवाली प्रभारी अनुराग मिश्रा, एल ए फूड प्रोडक्ट्स के डायरेक्टर संजीव गुप्ता, एडवोकेट महेश चंद्र गुप्ता व रजनी गोयल ने शामिल हुई। आपको बता दे कि समर कैंप का आयोजन 18 मई से शुरू किया गया था। जिसके अंतर्गत बच्चों ने स्विमिंग, ताइक्वांडो, क्लासिकल डांस, पैट्रियोटिक डांस, योगा आर्ट एंड क्राफ्ट व इंग्लिश स्पीकिंग को भली भांति सीख। समर कैंप समापन के दौरान बच्चों ने देशभक्ति, शास्त्रीय संगीत, बंगाली व राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत कर मुख्य अतिथियों की वाह वाही लूटी।

डायरेक्टर ने की बच्चों की जमकर तारीफ
आपको बता दे कि सीपी शिक्षण संस्थान की डायरेक्टर डॉक्टर मिथलेश अग्रवाल ने बच्चों की जमकर तारीफ की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रकार के समर कैंप का आयोजन किया जाना चाहिए यह समर कैंप विद्यार्थियों की प्रतिभा को विकसित करने एवं उन्हें पुष्पित एवं पल्लवित करने में अपना अनूठा योगदान निभाते हैं। वही कार्यक्रम में आए हुए विशिष्ट अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की जमकर तारीफ की।

इस दौरान मौजूद रहे
आपको बता दे कि समर कैंप समापन के दौरान प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार बाजपेई, उप प्रधानाचार्य दीपक कुमार जैना, रचना पुरवार, पंकज शुक्ला, हरीश पचौरी, एसके बाजपेई, गोविंद गुप्ता, अनुज गंगवार, निर्मला चौहान, प्रदीप शाक्य, नीलम त्रिवेदी, एम आर ग्वाल, पल्लवी मिश्रा, आदित्य राठौर, शिखा गंगवार, ममता सैनी नैंसी भारद्वाज, आशीष मिश्रा, श्याम मिश्रा समेत अन्य शिक्षक व शिकायत मौजूद रही।

