Breaking
18 Jan 2026, Sun

Farrukhabad: शादी में हार ना लाने पर दुल्हन हुई नाराज, जमकर हुआ बवाल, समाजसेवियों के समझाने पर हुए फेरे

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां शादी में दुल्हन का हार न आने पर दुल्हन नाराज हो गई और शादी से इनकार कर दिया। वहां मौजूद समाजसेवियों ने काफी समझाने पर फेरो की रस्म हुई।

हाइलाइट्स-
-शादी में सोने का हार ना आने पर दुल्हन हुई नाराज
-नाराज दुल्हन ने फेरे लेने से किया इनकार
-समझाने पर फेरे लेने के लिए राजी हुई दुल्हन
-जनपद कन्नौज से फतेहगढ़ आई थी बारात

क्या है पूरा मामला
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां शनिवार की देर रात पड़ोसी जनपद कन्नौज से बारात जनपद फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित एक गेस्ट हाउस में पहुंची शादी थी। शादी की रस्में शुरू हुई पहले दरवाजा हुआ, उसके बाद वरमाला हुई। लेकिन वरमाला के बाद मामला बिगड़ गया। दुल्हन नाराज हो गई। दुल्हन की नाराजगी का कारण था कि वर पक्ष की ओर से दुल्हन के लिए सोने का हार नहीं आया था। दुल्हन ने आगे की रस्म फेरे लेने के लिए मना कर दिया। दुल्हन पक्ष व वर पक्ष मैं तीखी बहस होने लगी। आपको बता दे कि मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि वर पक्ष दूसरी लड़की से शादी करने की बात कहने लगा। इसके बाद मामला फतेहगढ़ कोतवाली पहुंचा।

काफी समझाने पर फेरे के लिए राजी हुई दुल्हन
आपको बता दे कि मामला फतेहगढ़ कोतवाली पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य करने के लिए फतेहगढ़ और कन्नौज के कुछ लोग फतेहगढ़ कोतवाली पहुंचे। जिनमें संजय झा, अमित गौतम, तोताराम शाक्य और राम प्रकाश प्रधान मुख्य रूप से शामिल हुए। कोतवाली में मौजूद सभी लोगों ने दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता कराई। जिसके बाद वर व वधू पक्ष के फेर संपन्न हुए और विदाई शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!