Breaking
28 Mar 2026, Sat

Farrukhabad: जिला अस्पताल में लापरवाही की हद महिला को चढ़ा दी एक्सपायर ग्लूकोज की बोतल

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां जिला अस्पताल में भर्ती महिला को डॉक्टर ने एक्सपायर ग्लूकोज चढ़ा दिया। जिस महिला की हालत बिगड़ गई। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

हाइलाइट्स-
-जिला अस्पताल में महिला को चढ़ाई एक्सपायर ग्लूकोज की बोतल
-मरीज की हालत बिगड़ने पर हुआ मामले का खुलासा
-एक्सपायर ग्लूकोज की बोतल चढ़ने पर परिजनों किया हंगामा
-फर्रुखाबाद के डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल का है मामला

क्या है पूरा मामला
शनिवार को जनपद फर्रुखाबाद स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आपको बता दे कि अस्पताल में भर्ती महिला को डॉक्टर ने एक्सपायर ग्लूकोज की बोतल चढ़ा दी। महिला की हालत बिगड़ने पर मामले का खुलासा हुआ। एक्सपायर बोतल चढ़ जाने पर परिजनों ने जमकर हंगामा काटा तो ड्यूटी पर तैनात नर्स ने परिजनों से एक्सपायर ग्लूकोज की बोतल छीन ली और डस्टबिन में फेंक दी। जिससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सीएमएस ने दी जानकारी
आपको बता दे कि सीएमएस अशोक प्रियदर्शी ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला को एक्सपायर ग्लूकोज की बोतल चढ़ने पर ड्यूटी पर तैनात स्टाफ की लापरवाही सामने आई है। वहीं उन्होंने कहा कि जो इस संबंध में जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसे पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!