Breaking
7 Mar 2026, Sat

Farrukhabad: नदी में डूबने से दो भाइयों की मौत, मचा कोहराम

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां नदी में डूबने से दो भाइयों की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।हाइलाइट्स-
-नदी में डूबने से ममेरे व फुफेरे भाइयों की मौत
-मौत की सूचना पर परिजनों में मचा कोहराम
-पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
-कमालगंज क्षेत्र के गांव शेरपुर सराय का है मामला क्या है पूरा मामला
मंगलवार को जनपद फर्रुखाबाद की कमालगंज में गंगा नदी में नहाने गए ममेरे व फुफेरे भाइयों को दर्दनाक मौत गई। आपको बता दे कि क्षेत्र के गांव शेरपुरा सराय निवासी संतराम को 18 वर्षीय पुत्र अरुण अपने फुफेरे भाई जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र की गंगागंज गुगेली निवासी 13 वर्षीय सागर व अन्य भाई बहनों के साथ गंगा नहाने के लिए गया था। सागर को सभी भाई बहन प्लास्टिक के डिब्बे पर बैठा कर नदी के उस पर ले गए। वापस लाते समय डिब्बे में पानी भर गया। जिससे सागर पानी में डूबने लगा। यह देख अरुण उसे बचाने के लिए उसके नजदीक गया और देखते ही देखते गहरे पानी में चला गया और आंखों से ओझल हो गया।दो घंटे बाद शव हुए बरामद
आपको बता दे कि दोनों भाइयों की डूबने की सूचना अन्य भाई बहनों ने परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से दोनों भाइयों को नदी से बाहर निकाला और कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। इधर पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!