Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां एक युवक का ट्रेन से लटके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। Reel बनाने के दौरान युवक असंतुलित होकर ट्रेन से लटक गया। ट्रेन में मौजूद लोगों ने चेन पुलिंग कर युवक की जान बचाई।

हाइलाइट्स-
-ट्रेन से लटके युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल
–Reel बनाना युवक को पड़ा भारी, वीडियो बनाते समय हुआ हादसा
-ट्रेन में मौजूद लोगों ने चेन पुलिंग कर बचाई युवक की जान
-जनपद फर्रुखाबाद कमालगंज क्षेत्र की रेलवे ट्रैक का है मामला
Reel बनाना युवक पड़ा महंगा
जनपद फर्रुखाबाद में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक ट्रेन से लटका हुआ दिखाई दे रहा है। आपको बता दे कि हादसा उस वक्त हुआ जब वह ट्रेन के डिब्बे के गेट पर खड़े होकर Reel यानी शॉर्ट वीडियो बना रहा था। उसी वक्त युवक अचानक असंतुलित हो गया। इसी दौरान युवक ट्रेन से लटक गया। ट्रेन से लटके युवक का डिब्बे में मौजूद लोगों ने हाथ पकड़ लिया। युवक की जान के लाले पड़ गए। पूरा मामला जनपद फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र स्थित रेलवे ट्रैक का है। ट्रेन कासगंज से कानपुर जा रही थी।

समझदारी के चलते बच्ची युवक की जान
आपको बता दे कि जैसे ही युवक असंतुलित होकर ट्रेन से लटक गया। तभी ट्रेन के डिब्बे में मौजूद लोगों ने उसका हाथ पकड़ लिया। इसी दौरान किसी ने समझदारी दिखाते हुए ट्रेन की चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन थोड़ी ही देर में ट्रेन रुक गई। जिसके चलते युवक की जान बच सकी।

